जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कलावती गहलोत ने लाखों रुपए के निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कलावती गहलोत ने लाखों रुपए के निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन | New India Times

24 लाख 92 हजार के तालाब निर्माण का भूमिपूजन ग्राम बावड़ी में किया गया। प्रशासन द्वारा स्वीकृत पेटलावद तहसील के ग्राम बावड़ी फारेस्ट बिट क्रंमाक 866 में 24.92 लाख की लागत से बनने वाले तालाब का भुमि पुजन कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमति कलावती गेहलोत, विशेष अतिथि जनपद उपाध्यक्ष श्री गोपालसिंह राठौर एवं पर्यावरण प्रेमी एवं समाज सेवी श्री नारायण सिंह गेहलोत सहित सरपंच बालु गरवाल, भरतचरपोटा, अमरसिंह मुणिया, नानुराम गरवाल, लुणा, मोहन, मुकेश आदि की उपस्थित में सम्पन्न हुआ।
उक्त तालाब के निर्माण कार्य में सैकड़ों मजदूरों को काम मिलेगा। विकट परिस्थितियों में बेरोजगारों को मजदूरी मिलना गांव के लिये सौभाग्य की बात है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.