धार जिले मेें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पीपीई किट व सैनिटाइजर के निर्माण कार्य की इंदौर संभागायुक्त द्वारा की गई प्रशंसा | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिले मेें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पीपीई किट व सैनिटाइजर के निर्माण कार्य की इंदौर संभागायुक्त द्वारा की गई प्रशंसा | New India Times

मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) जिला धार के विकासखंड तिरला मेंं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष वर्मा, जिला परियोजना प्रबंधक सुश्री सौम्या जैन व विकासखंड प्रबंधक राकेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में धार जिले मेें सिर्फ तिरला विकासखंड मेें स्वयं सहायता समूह के द्वारा देश में व्याप्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना कर्मवीर जो इस संक्रमण से बचाव कार्य में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है, उनके लिए पीपीई किट का निर्माण किया जा रहा है। तिरला विकासखंड के ग्राम पाड्ल्या, तिरला, चिखलिया, खरमपुर ग्रामों में PPE की का निर्माण किया जा रहा है।

धार जिले मेें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पीपीई किट व सैनिटाइजर के निर्माण कार्य की इंदौर संभागायुक्त द्वारा की गई प्रशंसा | New India Times

इस ग्राम के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा प्रतिदिन किट का निर्माण कर धार जिला स्थित पुलिस विभाग को प्रतिदिन 100 किट प्रदान की जा रही है, अभी तक 400 किट पुलिस विभाग को प्रदाय की जा चुकी है। यह किट कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में अहम भूमिका निभा रही हैं। दिनांक 6 मई 2020 को इंदौर संभाग कमिश्नर आकाश त्रिपाठी जी के धार भ्रमण के दौरान इस किट की तारीफ करते हुए स्वयं सहायता समूह के योगदान को काबिज तारीफ बताया व विकासखंड टीम की भी तारीफ की गई, शुरूआत में समूह को कूल 3000 किट निर्माण कर प्रदान करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस किट में 90 जीएसएम के सफेद कपड़े से जम्पिग सूट, फूल फेस कवर, शुकवर, थ्री लेयर मास्क, सर्जिकल ग्लब्ज एवं डिस्पोजल बैग आदि प्रदान किया जा रहा हैं।
इस कार्य के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूर्ण सावधानी का ध्यान रखा जा रहा है, इस के साथ ही समूह द्वारा थ्री लेयर मास्क निर्माण एवं सेनेटाइजर का निर्माण कर जिले की जनपद पंचायत में उपलब्ध करवाया जा रहा हैं, जो आफिस व अन्य स्थानों पर छिड़काव के साथ -साथ रोजगार गारंटी योजना में शुरू हुए कार्यरत व्यक्तियों के द्वारा उपयोग में लिया जाएगा।
उक्त सभी सामग्री अन्य संस्थाओं एवं जन समुदाय को बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी, इस कार्य से स्वयं समूह की जरूरतमंद महिलाओं को देश हित में कार्य करते हुए आत्म गौरव के साथ ही रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। इस कार्य में आजीविका मिशन विकासखंड तिरला के विकासखंड प्रबंधक राकेश सिंह तोमर, सदस्य श्रीमती स्वाति जैन, श्रीमती रजत शर्मा, रूगनाथ सिंह परमार विशेष मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.