प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उसके पति राज कुंद्रा सहित पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​
प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उसके पति राज कुंद्रा सहित पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज | New India Timesऑनलाईन शॉपिंग कंपनी द्वारा ग्राहकों को माल आपूूर्ति करने के लिए  व्यापरियों द्वारा बेडशीट की खरेदी कर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के प्रकरण में प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनके  उद्योगपति, पति राज कुंद्रा सहित पांच लोगों के विरुद्ध भिवंडी के कोनगांव पुलिस स्टेशन में गुरुवार दिनांक 27.4.2017 को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से फिल्मी दुनिया सहित  उद्योग जगत में  हड़कंप मचा हुआ है।​
प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उसके पति राज कुंद्रा सहित पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज | New India Times पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा उर्फ रिपु सुदन ,शिल्पा शेट्टी ( निवासी .जुहू ,मुंबई ) ,दर्शीत इंद्रवन शाह ,उदय कोठारी, वेदांत,  विकास बाली निवासी . मुंबई इंडियंस इन सभी के विरुद्ध  धोखाधड़ी का मामला दर्ज किएएगए हैं।यह सब संचालक मंडल का नाम है। उक्त सभी ने सांठगांठ कर पूर्व 2014 में  बेस्टडिल टीवी प्रा.लि.नामक ऑनलाईन शॉपिंग कंपनी की स्थापना की थी। कंपनी द्वारा ग्राहकों को  विविध प्रकार के माल की विक्री की जाती थी। जिसके लिए  अनेक उत्पादक कंपनी द्वारा माल की खरीदारी करते थे। इसी प्रकार शिल्पा शेट्टी की बेस्टडील नामक  कंपनी ने भिवंडी के सरवली एमआयडीसी क्षेत्र के भालोटिया एक्सपोर्ट कंपनी द्वारा जुलाई 2015 से मार्च 2016 व जुलाई  2016 से अगस्त  2016 के दरम्यान 1 करोड़  54 लाख रुपये की बेडशीट की खरीदी की थी, जिसमें से  1 करोड़  29 लाख 87 हजार 123 रुपये की रकम का भुगतान किया था। बेस्टडील कंपनी का गती,सेफ व डिलेवरी नामक कुरियर द्वारा ग्राहकों का आने वाले माल का  पैसा भी जमा हुआ है। परंतु भालोटिया एक्सपोर्ट कंपनी  के मालिक रवि मोहनलाल भालोटिया के बकाया   24 लाख 12 हजार 877 रुपये देने के लिए टाल मटोल  कर रहे थे। माल के  पैसे लेने के लिए भालोटिया ने राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी ,उदय कोठारी , वेदांत बाली ,दर्शीत शहा से अनेकोंबार भेंट किया परंतु यह लोग पैसे का भुगतान करने की अपेक्षा उल्टा सुल्टा उत्तर दिए।जिसकारण  खुद को फंसा हुआ महसूस  कर रहे रवि भालोटिय ने कोनगांव पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ,उद्योजक राज कुंद्रा सहित  पांच लोगों के विरुद्ध  धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।  उक्त धोखाधड़ी मामले की विस्तृत जांच पुलिस निरीक्षक वी.के.देशमुख कर रहे हैं।                                

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article