भीषण गर्मी में नन्हे-मुन्ने बच्चे रोज़ा रख अल्लाह से कर रहे हैं भारत को कोरोना मुक्त करने की दुआ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भीषण गर्मी में नन्हे-मुन्ने बच्चे रोज़ा रख अल्लाह से कर रहे हैं भारत को कोरोना मुक्त करने की दुआ | New India Times

कोरोना संक्रमण ने इस वक़्त पूरे देश व दुनिया में कोहराम मचा रखा है। जिसकी रोकथाम व आमजन को संक्रमण से बचाने के लिए डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी व पुलिस विगत महीनों से निरंतर युद्धस्तरीय सेवाएं दे रहे हैं। इस वक़्त मुसलमानों का सबसे पवित्र महीना रमज़ान चल रहा है। ऐसे में हर रोज़ेदार इस बार अल्लाह से समाज में अमन व चैन के साथ साथ कोरोना पर जीत की भी दुआ कर रहा है। तो वहीं नन्हे-मुन्ने रोजेदार भी इस में पीछे नहीं हैं। कड़ी धूप और भीषण गर्मी में रोज़ा रख अल्लाह से भारत को कोरोना मुक्त करने की दुआ मांग रहे हैं। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन लगाया गया है। जिसमें सभी प्रतिष्ठानों के साथ छोटे-बड़े सभी विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। जिससे बच्चे घर में ही हैं। ऐसे में खाली बैठे बच्चों को भी घर के परिवारों के साथ रोजा रखना खूब भा रहा है। हालांकि, अभी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है, लेकिन बच्चों की इबादत में कोई फर्क नहीं आ रहा है । बच्चे पूरी शिद्दत के साथ रोज़ा रख रहे हैं। कोई लगातार रोज़े रखे हुए हैं तो कोई बीच-बीच में गायब कर रोज़ा रख रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article