पाइनापल के स्वाद का पीला तरबूज, रमजान के पाक माह में क्षेत्र में पीले तरबूज की मांग बढ़ी | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

पाइनापल के स्वाद का पीला तरबूज, रमजान के पाक माह में क्षेत्र में पीले तरबूज की मांग बढ़ी | New India Times

अलिराजपुर जिले की बड़ी खट्टाली लॉक डाउन के बीच मध्य प्रदेश के किसान ने लाल नहीं अब पीला तरबूज उगाया है जहां देश में फैले कोरोना वायरस के संकट और लॉक डाउन की वजह से लोग परेशान हैं तो वहीं आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले के एक किसान ने कुछ ऐसा किया जिसे सुन आप दंग रह जाएंगे।
गर्मियों के मौसम में तरबूज खाने का अपना अलग ही मजा होता है। आपने तरबूज बहुत बार खाए होंगे, पर हर बार आपने लाल तरबूज ही खाए होंगे पर इस बार आपको अलीराजपुर जिले के जोबट विकास खण्ड के ग्राम बड़ी खट्टाली में एक विशेष तरह का तरबूज खाने मिलेगा जो बाहर से तो हरा है पर काटने पर अंदर से पीले रंग का है और इसका स्वाद भी थोड़ा पाइनापल के फ्लेवर का है।
जी हाँ हम बात कर रहे हैं ग्राम बड़ी खट्टाली के प्रगतिशील किसान असगर अली बोहरा की जिनके द्वारा खेत में उगाए तरबूज का स्वाद अलीराजपुर जिले में काफी पसंद किया जा रहा है।

पाइनापल के स्वाद का पीला तरबूज, रमजान के पाक माह में क्षेत्र में पीले तरबूज की मांग बढ़ी | New India Times

पहली बार असगर अली बोहरा ने विशेष तरह के तरबूज उगाए हैं जो कि तरबूज की अन्य किस्मों से काफी अलग है।
पहली किस्म लाल एवं अत्यधिक मिठास से भरी हुई है और दूसरी पीली और पाइन एप्पल के स्वाद की मिठास से भरी हुई है जिसको खाने के बाद शायद आप इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे। वहीं धीरे-धीरे इस तरबूज की मांग बढ़ती जा रही है। एक बार आपको इन तरबूज का स्वाद अवश्य चखना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.