लॉक डाउन में VIDA संघटन ने किया दुर्बल एवं दिव्यांगों के 100 से अधिक परिवारों को जीवनावश्यक खाद्य सामग्री किट्स का वितरण | New India Times

प्रवीण ज़ोलेकर, अमरावती (महाराष्ट्र), NIT:

लॉक डाउन में VIDA संघटन ने किया दुर्बल एवं दिव्यांगों के 100 से अधिक परिवारों को जीवनावश्यक खाद्य सामग्री किट्स का वितरण | New India Times

कोरोना वायरस के महामारी रोकने के लिए पूरे देश में लॉक डाऊन चल रहा है जिससे मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने वाले मजदूर, दुर्बल एवं दिव्यांगों के परिवारों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनके सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। ऐसे समय में हमेशा सामाजिक कार्य मे अग्रसर रहने वाली ‘व्हिजन इंटेग्रीटी डेव्हलपमेंट असोसिएशन (VIDA)’ के युवकों के संघटन ने लॉक डाउन के समय में कोई भी दिव्यांग व्यक्ति का परिवार भूखा ना सोये इस लक्ष्य को रखकर “शेअर अँड स्माईल” कार्यक्रम के अंतर्गत इनकी भूख मिटाने हेतू जीवनावश्यक खाद्य सामग्री की किट्स के वितरण का कार्य कर रहे हैं। उपक्रम का पहिला चरण तारीख 10 अप्रैल से 19 अप्रैल और दुसरा चरण 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चला है।

लॉक डाउन में VIDA संघटन ने किया दुर्बल एवं दिव्यांगों के 100 से अधिक परिवारों को जीवनावश्यक खाद्य सामग्री किट्स का वितरण | New India Times

अमरावती जिले के अचलपूर, अंजनगाव सुर्जी, दर्यापुर, चांदुर बाजार, मोर्शी ये छह तहसील मे आने वाले आडनदी, हिरदामल, बदनापूर, चिचाटी, बागलिंगा, कुलंगणा, रामटेक, कालापाणी, वस्तापुर, बिहाली, चांदपुर, धामणगाव गढी, परतवाडा, अचलपूर, रासेगाव, पथ्रोट, वडगाव, अंजनगाव सुर्जी, कोकर्डा, हयापुर, नालवाडा, इटकी, लेहगाव, शिवर, दर्यापुर, शिरजगाव बंड, चांदुर बाजार, येरला, खानापुर, उदखेड, मोर्शी इन 31 गावों में रहने वाले 101 से जादा जरूरमंद दिव्यांगजनों के परिवारों को खोजकर उन्हें गेहू आटा, चावल, तुअरदाल, मटकी, रवा, नमक, शक्कर, बेसन, तेल, चायपत्ती, हलदी पावडर, मिर्ची पावडर, कपड़े धोने का साबुन, नहाने का साबून, बिस्किट आदि जीवनावश्यक खाद्य सामग्री की किट वितरित की गयी। कोरोना विरुद्ध इस लड़ाई में सभी नागरिकों ने एकजूट होकर जरूरमंद दिव्यांगजनो का सहारा बनकर इस कठिन वक्त में सहकार्य करने का आह्वान “विडा संघटन” के अध्यक्ष प्रितेशकुमार सूर्यकांत वाघमारे किया है।

लॉक डाउन में VIDA संघटन ने किया दुर्बल एवं दिव्यांगों के 100 से अधिक परिवारों को जीवनावश्यक खाद्य सामग्री किट्स का वितरण | New India Times

इस अभियान को सफल बनाने हेतु कुलदीप भोलाने, श्री. साई मोबाईल शॉपी (अमरावती), आशिष ठाकरे, निलेश मिसाळ, मनीष धोटे, सचिन शेरेकर, गिरीश देशमुख, संतोष धिकार, अंशुल भेंडे, हर्षाली हिवराळे, राम कु-हेकर, राहुल बुरघाटे, योगिता उंबरकर के अलावा अनेक दानदाताओं ने आर्थिक एवं वस्तु स्वरूप में मौलिक सहकार्य किया है।

जीवनावश्यक खाद्य सामग्री की किट्स तैयार करना, ग्रामीण भाग के जरूरमंद लोगों की खोज करना और खाद्य सामग्री की किट्स वितरित करने का कार्य विडा संघटन के अध्यक्ष प्रितेशकुमार वाघमारे के साथ सभी सदस्य अ‍ॅड. अंकिता पाथरे, प्राची वाघमारे, जया वाघमारे, उमेश तनपुरे, मो. साबिर, सूर्यकांत वाघमारे, शेख नुरुद्दीन, अंकुश सोनोने आदि ने किया है।

By nit