मोबाइल ओपीडी में 326 रोगियों का हुआ इलाज | New India Times

अशफाक़ कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

मोबाइल ओपीडी में 326 रोगियों का हुआ इलाज | New India Times

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि शनिवार को जिले के सात गांवों में लगाए शिविरों में 104 पुरूष, 140 महिलाएं और 82 बच्चों का मोबाइल ओपीडी यूनिट सेवा के तहत उपचार किया गया। इस दौरान 27 गर्भवती महिलाओं के भी स्वास्थ्य की जांच की गई। गांवों में लगे शिविर में 88 लोग खांसी से पीडित पाए गए। वहीं 15 बुखार, 7 मधूमेह और 23 हाइपर टेंशन और दो किडनी की बीमारी से ग्रसित पाए गए। इन सभी रोगियों का उपचार कर निशुल्क दवा उपलब्ध करवाई गई है।

मोबाइल ओपीडी में 326 रोगियों का हुआ इलाज | New India Times

दांता ब्लॉक के रूलाणा गांव में लगे शिविर में 73 रोगियों का उपचार किया। वहीं 11 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। यहां पर 16 पुरूष, 31 महिलाएं और 26 बच्चों का चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। इसी प्रकार पिपराली ब्लॉक में माधोपुरा गांव में लगे शिविर में 8 पुरूष, 17 महिलाएं और एक बच्चे सहित 26 रोगियों का उपचार किया गया। यहां पर दो गर्भवती महिलाओं की भी स्वास्थ्य जांच की गई। कूदन ब्लॉक के टाटनवा गांव में लगे शिविर में 25 पुरूष, 10 महिलाएं और 6 बच्चों का उपचार किया।

मोबाइल ओपीडी में 326 रोगियों का हुआ इलाज | New India Times

उन्होंने बताया कि फतेहपुर ब्लॉक के बाबला गांव में लगे शिविर में 72 रोगियों का इलाज किया गया। इनमें 20 पुरूष, 24 महिलाए और 28 बच्चे शामिल हैं। यहां पर 1 गर्भवती महिलाओं के भी स्वास्थ्य की जांच की गई। खंडेला ब्लॉक के बामरडा गांव में लगे शिविर में 20 पुरूष, 34 महिलाए और 12 बच्चों का इलाज किया। यहां पर 8 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। श्रीमाधोपुर ब्लॉक के मोत्यावाली गांव में 6 पुरूष, 17 महिलाएं और 3 बच्चों का उपचार किया। वहीं 3 गर्भवती महिलाओं को भी सेवाएं दी गई। वहीं नीमकथाना ब्लॉक के जगतसिंह नगर भैरूवाला में लगे शिविर में 9 पुरूष, 7 महिलाए और छह बच्चों का इलाज कर निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article