धौलपुर शहर में कोरोना के दो पाॅजिटिव मरीज मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने एक किलोमीटर क्षेत्र को सील कर तैनात किया भारी पुलिस बल | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर शहर में कोरोना के दो पाॅजिटिव मरीज मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने एक किलोमीटर क्षेत्र को सील कर तैनात किया भारी पुलिस बल | New India Times

धौलपुर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा थाना कोतवाली स्थित नगर परिषद क्षेत्र धौलपुर के महात्मा नंद की बगीची तथा मदीना कॉलोनी में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने के फलस्वरूप 1 किलोमीटर की परिधि में लागू किए गए जीरो मोबिलिटी क्षेत्र (लॉकिंग एरिया जनसाधारण की शक्ति से आगमन निर्गमन निषेध) घोषित किए जाने पर उक्त क्षेत्र में आवाजाही की पूर्ण रोकथाम हेतु पुलिस व्यवस्था लगाई गई है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि उक्त सम्पूर्ण पुलिस व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी श्री सीताराम उप अधीक्षक पुलिस, एसटी/एससी सेल धौलपुर रहेंगे और पुलिस जाब्ता दो पारियों में सुबह 8:00 से शाम 8:00 तक तथा द्वितीय पारी शाम 8:00 से सुबह 8:00 तक तैनात रहकर जिला कलेक्टर धौलपुर द्वारा घोषित निवारक प्रावधानों की पूर्ण पालना कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस जाब्ता महात्मा नंद की बगीची व मदीना कॉलोनी के अन्तर्गत निर्धारित चिन्हित स्थानों पर रह सुनिश्चित करेगा कि आमजन का किसी भी प्रकार से आवागमन नहीं हो। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर देवीसहाय दोनों पारियों में जाप्ता तैनात किये गये क्षेत्र के लोगों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करेंगे। थानाधिकारी थाना कोतवाली/निहालगंज धौलपुर अपने-अपने क्षेत्र में तैनात जाप्ता की मौजूदगी सुनिश्चित करके निर्देशों की पालना में आमजन के आवागमन पर पूर्णतः रोक लगाया जाना सुनिश्चित करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article