स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे के साथ की गई स्क्रीनिंग | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे के साथ की गई स्क्रीनिंग | New India Times

धार जिले के ब्लॉक तिरला स्वास्थ्य विभाग के अमले ने संदिग्धों की जांच की। कोविड- 19 कोरोना वायरस के चलते बलाई मोहल्ला व पाटीदार मोहल्ला में तिरला मेंं कोरोना पॉजिटिव के दो मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से तिरला नगर वासियों में चिंता का माहौल छा गया व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पूर्व में एक बार सर्वे कर संदिग्धों की जांच जिला हॉस्पिटल धार पहुचाई गई थी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे के साथ की गई स्क्रीनिंग | New India Times

परन्तु कोरोना वायरस के चलते कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया गया व लोगों को घर से बाहर ना निकालने की हिदायत दी गई व बार- बार साबुन से हाथ धोने के लिए कहा गया व चेहरे पर मास्क लगाने के लिए समझाईश दी गई। सर्वे के दौरान घर में रहकर एहतियात बरतने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ टीम का मार्गदर्शन बीएमओ डॉ अशोक पटेल के द्वारा द्वारा किया गया। हेल्थ टीम में सम्मिलित सदस्य बीसीएम सुरेखा सिसोदिया, एलएचवी रत्नप्रभा शिरसाठ, सेक्टर सुपरवाइजर श्रवण मकवाना, लैब टेक्नीशियन धुले सिंह चौहान, एनएम पुष्पा बघेल व अशोक शर्मा के द्वारा सर्वे किया गया व स्क्रीनिंग की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.