जरूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है राशन | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जरूरतमंदों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है राशन | New India Times

जहां पूरा देश कोरोना की महामारी से निपट रहा है वहीं सरकार के द्वारा प्रदेश की सभी सेवा सहकारी समितियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। इन्हीं सब आदेश का असर मंगलवार को देखने को मिला जहां धुलतरा की दुकान से असहाय एवं जरुरतमंदों को निःशुल्क राशन वितरित दिखी।

दुकान संचालक वसंत सिह राजपूत ने बताया कि ग्राम पंचायत के सचिव के द्वारा जो भी सूची हमें दी जाती है हम उन्हें निःशुल्क राशन वितरित करते हैं। वहीं इसके अलावा जो भी परिवार हमारे यहां राशन की जरूरत को लेकर आता है तो हम उसे निःशुल्क राशन देते हैं। इस दौरान दुकान संचालक वसंत सिह राजपूत, ग्राम पंचायत के सचिव शरद दुबे, सरपंच ब्रजेन्द्र राजपूत एवं धमेन्द्र सिंह राजपूत आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.