त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कोरोना वायरस के चलते देवरी नगर में बिक रही अवैध शराब बिक्रेताओ पर देवरी के थाना प्रभारी आरएस ठाकुर ने शिकंजा कस लिया है और देवरी क्षेत्र में अवैध तरीके से बिकने वाली शराब को पकड़ना शुरू कर दिया है। देवरी नगर में कुछ समय से अवैध देशी शराब बेची जा रही थी इसी के तहत मुखबिर की सूचना से सहजपुर चौराहे के पास से 7 पेटी देशी शराब सोमवार को बरामद की गई है जिसमें करीब शराब के लाल 138 और सफेद 212 के कुल 340 क्वाटर बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर ने बताया कोरोना वायरस के चलते देवरी नगर के सहजपुर तिराहे से कुछ लोगों की शिकायत आ रही थी जिस पर सोमवार को मौका स्थल पर पहुंचकर तरवर रैकवार पिता कन्छेदी रैकवार उम्र 46 बर्ष निवासी मुआर रोड खण्डेराव वार्ड के घर से 7 पेटी अबैध शराब बरामद की है, आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी पर धारा 34( 2) आवकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना मै लिया गया है। पूरी कार्यवाही में थाना देवरी का पुलिस स्टाफ एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य गण शामिल रहे।
