महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हुई मॉब लिंचिग पर भोपाल से कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने की घोर निंदा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हुई मॉब लिंचिग पर भोपाल से कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने की घोर निंदा | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद ने महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हुई मॉब लिंचिग की निन्दा करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है। साधुओं की मौत पर मुझे आश्रर्य है कि ऐसी घटना कोई इंसान नहीं कर सकता है, इस घटना की जितनी निन्दा की जाये वह कम है। उन्होने कहा की दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश में इस प्रकार की घटनाओं के लिये भाजपा जिम्मेदार है, उसके द्वारा फैलाई गई नफरतों की वजह से इस प्रकार की घटनाएं देश में बढ रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये केन्द्र सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए जिससे ऐसी घटनाओं की पुनावृत्ति ना हो और इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को सख्त से सख्त सज़ा मिले।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article