नगर पंचायत खीरी की पहल: लाॅक डाउन में सैकड़ों गरीबों के चूल्हे बुझने से बचाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने सब्जी व फल बेचने के लिए जारी किये पास | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

नगर पंचायत खीरी की पहल: लाॅक डाउन में सैकड़ों गरीबों के चूल्हे बुझने से बचाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने सब्जी व फल बेचने के लिए जारी किये पास | New India Times

कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश भर में चल रहे लॉक डाउन के चलते तमाम छोटे दुकानदारों की रोजी रोटी बिल्कुल छिन गई है। अधिकांश के तो खाने के भी लाले पड़ गए हैं, सब्जी व फल के बाजारों के बंद होने के बाद विक्रेताओं की कमी होने के चलते तमाम तरह की पाबंदियों के बाद भी कुछ शहरों में सब्जी और फल के भाव आसमान छू रहे हैं। वहीँ कस्बा खीरी में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र यादव ने कस्बे में गरीबी को देखते हुए आम जनमानस को सस्ती सब्जी व सस्ते फल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में फल व सब्जी बेचने वाले पास जारी किए हैं। ये पास ठेला या ठेलिया के माध्यम से अलग अलग मुहल्लों में फेरी लगाकर बिक्री करने के लिए निःशुल्क जारी किए गए हैं। ज्यादा संख्या में पास जारी होने से पहला फायदा तो यह हुआ कि ठेलों और ठेलिया पर भीड़ नहीं जुटती और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन होता रहता है और सब्जी व फल बेचने वालों के सैकड़ों परिवारों की रोजी रोटी भी चल रही है। यद्दपि इस तरह के पास जारी करने की प्रक्रिया अन्य शहरों में भी अपनाई गई है परंतु हर वार्ड के लिए एक या दो पास जारी होने से फल व सब्जी तुलनात्मक रूप से काफी महंगे दामों में बिक रहे हैं। कस्बा खीरी में हालात यहां तक हैं कि अन्य व्यवसायों से जुड़े हुए गरीब लोग भी सब्जी व फल बेचकर अपना गुजारा कर रहे हैं। ऐसे में कस्बे वालों को भी कम्पटीशन के चलते अत्यंत कम दामों में सब्जी व फल घर के सामने ही मिल जाते हैं और वे लाॅकडाउन का उल्लंघन करने से बच जाते हैं। स्थिति यह है कि कस्बे में जिला प्रशासन द्वारा जारी रेट सूची से भी कम दामों में सब्जी व फल बिक रहे हैं।

नगर पंचायत खीरी की पहल: लाॅक डाउन में सैकड़ों गरीबों के चूल्हे बुझने से बचाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने सब्जी व फल बेचने के लिए जारी किये पास | New India Times

इस संदर्भ में पूर्व में ऑटो चलाने वाले एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि अब वह ठेलिया पर सब्जी बेचता है। नगर पंचायत द्वारा पास बन जाने से अब घर मे रोज खाने की व्यवस्था हो जाती है अन्यथा भूखों मरने की नौबत आ जाती। इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी खीरी ने बताया कि लॉक डाउन की शुरुआत में सब्जी मंडी में चल रही भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार ठेलिया व ठेले के माध्यम से फल व सब्जी बेचने के पास जारी किए गए हैं। सभी पास धारकों को यह निर्देश दिया गया है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दरों को देखकर कम से कम दामों में विक्री करें तथा लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा संख्या में पास जारी करने का उद्देश्य महज़ इतना है कि खीरी में सबको सस्ती सब्जी व फल मिलें तथा इन गरीब दुकानदारों का भी घर परिवार चल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article