जिलाबदर सहित फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जिलाबदर सहित फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जिला पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन व एएसपी पंकज पांडेय के निर्देश पर सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया की टीम ने लगातार सफलता हासिल करते हुए एक और सफलता अपने नाम की है। विगत 15 दिन पहले कच्ची शराब बनने की सूचना मिली थी जिसके बाद जलालपुर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी जहां भारी मात्रा में कच्ची शराब बनना पाया गया था इसके बाद मौके से दो आरोपी फरार हो गए थे जिसमें देवेंद्र लोधी जिला बदर है और इसका साथी गज्जू लोधी भी फरार चल रहा था इसके बाद भी यह अपने कार्य को अंजाम देते रहे। मुखबीर की सटीक सूचना पर सीएसपी महाराज पुरा रवि भदौरिया की टीम के जांबाज जवान आरक्षक राजीव शुक्ला व कुलदीप तोमर ने उक्त दोनों आरोपियों को धर दबोचा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.