भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;
टोडाभीम में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में पूज्य संत श्री हरी चेतन जी महाराज व साध्वी दीदी ने अपने श्री मुख से सभा को संबोधित करते कहा कि जीवन एक अनमोल उपहार है जो प्रभु ने हम सब को दिया है, इस जीवन का सदुपयोग करते हुए मानव जाति के कल्याण के लिए आगे आयें और सेवा भाव से इस जीवन रुपी नाव को पार करें।
इस अवसर पर पहुंची संपूर्ण शराब बंदी आन्दोलन जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन पूनम अंकुर छाबडा ने कहा कि आज का वातावरण दूषित और प्रदूषित हो रहा है। यह तो संतो का आशिर्वाद है की समय समय पर इनके मार्गदर्शन से बचाव हो रहा है। आज मानव नशे की चपेट में आता जा रहा है और अपने जीवन का अहित अपने हाथों करने में लगा है, नशा नाश की जड़ है इसलिए सुखमय जीवन के लिए हम सब को मिलकर नशे का समूल नाश करना होगा नहीं तो आने वाली पीढियां हमें माफ़ नहीं करेंगी।
जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन आप सब के साथ और सहयोग से अमर बलिदानी शहिद श्री गुरुशरण जी छाबड़ा के नशा मुक्त प्रदेश के सपने को पूरा करने के किये कटिबद्ध रूप से कार्य कर रहा है और जल्द आप सब के सहयोग से राजस्थान पूर्ण शराब मुक्त प्रदेश होगा यह तय है। इस अवसर पर अंकुर छाबड़ा, रति राम, प्रेम कुमार, जाटव जी सहित कई लोग मोजुद रहे।
