सेवा संस्था समितियों का सराहनीय कार्य मेघनगर में 210 परिवारों को किया गया निःशुल्क राशन वितरण | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सेवा संस्था समितियों का सराहनीय कार्य मेघनगर में 210 परिवारों को किया गया निःशुल्क राशन वितरण | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में 210 परिवारों को निःशुल्क खाद्य सामग्री वितरण आवास कॉलोनी मेघनगर में वार्ड क्रमांक 1, 2 व 3 के जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
उक्त वितरण साहरा सेवा संस्थान समिति मेघनगर के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड दिल्ली व एक्शन एड भोपाल (नोडल संस्था) के सौजन्य से 210 परिवारों को कुल गेहूं आटा 3075 किलो, चावल 3075 किलो, अरहर दाल 410 किलो, मसूर दाल 410 किलो, शक्कर 410 किलो, तेल 410 किलो, नमक 205 किलो, साबुन 1025 किलो, हल्दी 20.5 किलो, मिर्ची 20.5 किलो, धनिया पाउडर 20.5 किलो वितरण हुआ, जिसमे कुल सामग्री 8056.5 क्विंटल निशुल्क राशन वितरण किया गया।

सेवा संस्था समितियों का सराहनीय कार्य मेघनगर में 210 परिवारों को किया गया निःशुल्क राशन वितरण | New India Times

राशन वितरण की व्यवस्था का निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी श्री पराग जैन, तहसीलदार शक्ति सिंह टी आई कौशल्या चौहान, पंकज राका, मांगीलाल नायक जेम्स पॉल कल सिंह भूरिया द्वारा व्यवस्था की सराहना की गई ।वर्तमान में संपूर्ण विश्व मे कोरोना वायरल जैसी महामारी से जंग लड़ रहा है जिसके चलते भारत देश में संपूर्ण लॉक डाउन है जिस कारण मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करने वाले गरीब परिवारों को राशन की सख्त आवश्यकता महसूस होने पर उन्हें राहत देने के लिए एवं गंभीर परिस्थितियों से निपटने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड दिल्ली व एक्शन एड भोपाल (नोडल संस्था) ने गरीब परिवारों के लिए नि शुल्क राशन वितरण की व्यवस्थाएं करवाई जो सराहनीय साबित हो रही है। इनके द्वारा सारा सेवा संस्थान मेघनगर को माध्यम बनाकर उक्त नि शुल्क राशन वितरण करवाया गया, इस दौरान करीबन 210 परिवारों को नि शुल्क राशन सामग्री का वितरण किया गया। वितरण खाद्य सामग्री में गेहूं का आटा 15 किलो, चावल 15 किलो, मसूर दाल 2 किलो, अरहर दाल 2 किलो, शक्कर 2 किलो, तेल 2 किलो, नमक टाटा 1 किलो, हल्दी 100 ग्राम, मिर्ची 100 ग्राम, धनिया 100 ग्राम, साबुन 5 नग को शामिल किया गया। सारा सेवा संस्थान द्वारा सामग्री वितरण के दौरान लाभार्थी परिजन को मुंह पर मास बांधने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बातो को ध्यान में रखते हुए सामग्री का वितरण किया गया,
इसके लिए संस्था द्वारा संस्था के पांच वॉलिंटियर जय विक्रांत चारेल, आशीष भाबोर, दिनेश डामोर, राम सिंह भूरिया मुकेश मेडा का सहयोग रहा। समय-समय पर पुलिस प्रशासन का सहयोग भी लिया गया।
संस्था द्वारा प्रशासन के मार्गदर्शन में लाॅक डाउन के सभी नियमों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए राशन का निःशुल्क वितरण किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.