राजस्थान में नहीं थम रहा है कोरोना का कहर, 96 नए काेरोना संक्रमित मिले, जयपुर ने फिर चौंकाया | New India Times

अशफ़ाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान में नहीं थम रहा है कोरोना का कहर, 96 नए काेरोना संक्रमित मिले, जयपुर ने फिर चौंकाया | New India Times

राजस्थान में रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 96 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 796 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोपहर दो बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में 35, बांसवाड़ा में 15, बीकानेर में 8, चूरू में एक, जैसलमेर में एक, जोधपुर में 8, सीकर में एक, टोंक में 11, कोटा में 7, नागौर में 5 और पहली बार हनुमानगढ़ में दो पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य के 25 जिले कोरोना वायरस के प्रभाव में आ चुके हैं।

विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में पांच, अलवर में सात, बांसवाड़ा में 52, भरतपुर में नौ, भीलवाड़ा में 28, बीकानेर में 34, चूरु में 12, दौसा में आठ, धौलपुर में एक, डूंगरपुर में पांच, जयपुर में 336, जैसलमेर में 29, झुंझुनू में 31, जोधपुर में 51, करौली में तीन, पाली में दो, सीकर में दो, टोंक में 58, उदयपुर में चार, प्रतापगढ़ में दो, नागौर में 6, कोटा में 40, झालावाड़ में 14, बाड़मेर में एक और हनुमानगढ़ में दो पॉजिटिव पाए गए हैं।

विभाग के अनुसार अब तक 28 हजार 505 सैम्पल की जांच की गई जिनमें 796 पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 25 हजार 150 निगेटिव हैं। 2559 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक पॉजिटिव में 121 स्वस्थ होकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इनमें 63 को छुट्टी दे दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.