सभी थोक व खुदरा विक्रेता को होम डिलेवरी करना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर होगी कार्यवाही: डीएम | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सभी थोक व खुदरा विक्रेता को होम डिलेवरी करना होगा अनिवार्य, नहीं करने पर होगी कार्यवाही: डीएम | New India Times
फाइल फोटो

धौलपुर जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग करते हुये कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते ंजिले में अब तक 201 लोगो के सेम्पल जॉच के लिये भेजे गये है जिसमें से 173 लोगो की नेगेटिव रिपोर्ट तथा 1 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है तथा 27 लोगो की रिपोर्ट आना शेष हैं। दिनांक 9 अप्रेल को 6 सेम्पल जांच के लिये भेजे गये हैं। जिले में 14 लाख बीस हजार लोगो की स्क्रीनिंग का कार्य पूरा हो चुका हैं। जिले में क्वारेंटाईन सेंटर की संख्या में विस्तार किया गया हैं। अब हमने 24 से बढाकर 35 क्वारेंटाईन सेंटर कर दिये हैं। जिसमें 2284 बैड की व्यवस्था हैं। उन्होने बताया कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में मास्क एन-95, सैनेटाईजर, अन्य संबंधित किट, डिटॉल, संबंधित अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में मॉजूद हैं। जिला कलक्टर ने लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकान खोलने के समय में आंशिक परिवर्तन किया जिसके अन्तर्गत फल, सब्जी, राशन सामग्री, एवं लॉकडाउन से मुक्त सामग्री की दुकाने सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक खुलेगी उसके पश्चात होम डिलेवरी कर सकेगें। बडी फील्ड में संचालित सब्जी व फलों की दुकाने सुबह 10 बजे से 6 तक खुली रहेगी। साथ ही ठेले व रेहडी वाले सुबह 10 से 6 बजे तक गली मोहल्लों में सब्जी फल बेच सकेगें। उन्होने बताया कि सभी होल सेलर्स व रिटेलर्स होम डिलेवरी करने के लिये बाध्य रहेगें तथा आमजन को असुविधा न हो इसके लिये दुकान के बाहर नाम व मोबाईल नंबर चस्पा करेेगें अन्यथा एपिडेमिक एक्ट 1957 के तहत कार्यवाही की जायेगी। आगामी समय में राशन की दुकानों पर अन्य आवश्यक वस्तु भी विक्रय हेतु रखी जायेगी। उन्होने बताया कि पेंशन, जनधन वितरण का पैसा प्राप्त करने के लिये बैंको में लोगो की भीड को काबू में करने तथा सोशल डिस्टेसिंग की पालना के लिये,डाक विभाग की ओर से शहर में 25 व्यक्तियों को हैण्ड डिवाईस बायोमेट्रिक मशीन के द्वारा डोर टू डोर पेंशन और जनधन का पैसा जरूरतमंद लोगो को पहुॅचाने की व्यवस्था की गई। उन्होने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार आपातकालीन स्थिति में डाक विभाग द्वारा डोर टू डोर आमजन के लिये पैसे वितरण एवं आवश्यक सामग्री की डिलेवरी करवायी जायेगी। इस दौरान मृदुल कच्छावा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करवाने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये जा रहे है जिसके अंतर्गत लॉकडाउन उल्लंघन करने पर 242 लोगो की गिरफ्तारी की गई। 1500 वाहनों का चालान किया गया। 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शहर में लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप अधीक्षक इसकी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उन्होने सभी सामाजिक, धार्मिक गुरूओं से सौहार्द बनाये रखने व लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग की पालन करने की अपील की है।

धौलपुर ब्यूरो चीफ युसूफ खान

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.