भोपाल में दो आईपीएल सट्टे बाज गिरफ्तार  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल में दो आईपीएल सट्टे बाज गिरफ्तार  | New India Timesभोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने आईपीएल पर अवैध रूप से सट्टाबाजी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच पुलिस ने कल रविवार मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आईपीएल के मैचों पर अवैध रूप से सट्टेबाजी  हुए दो आरोपियों को नेहरू नगर इलाके से पकड़ा है। पकडे गये आरोपियों की पहचान विक्रम रावत पुत्र सोहन सिंह 27 वर्ष निवासी नेहरू नगर और अरविंद द्विवेदी पुत्र जगदीश प्रसाद द्विवेदी 30 वर्ष निवासी नेहरू नगर, के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की हिरासत से 6 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर जिसमें दो लाख रुपए का हिसाब-किताब लिखा है, एक टीवी, एक सेटअप बॉक्स समेत कुल 13 हजार रुपए कीमत का सामान बरामद किया गया है।

 आरोपियों के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच में सट्टा एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपियों से क्रिकेट सट्टे से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.