पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफधार (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 22 तारीख रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील पर पुरे देश के साथ ही तिरला नगर भी पूरी तरह से बंद रहा। सुबह से ही सारी दुकाने बंद रहीं। कोरोना वायरस के कारण बनी इस संकट की स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक “जनता कर्फ्यू” लागू रहा। पूरे शहर में जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिला। लोग खुद ही अपने घर में रहकर देश के साथ खड़े हो गए। नगर के मुख्य मार्गो पर व गलियों में भी कोई नहीं दिखा।
कुल मिलाकर पूरा तिरला नगर कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देश के साथ खड़ा है। इसके साथ ही शाम 5 बजे कोरोना वायरस की इस जंग की लड़ाई में घरों व मोहल्ले में थाली, ताली बजाकर, घण्टी व शंखनाद किया गया।
