रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर, थांदला, झाबुआ, राणापुर, पेटलावद, झकनावदा आदि इलाकों में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू को जबरदस्त जन समर्थन मिला। ग्रामीण जन अपने-अपने घरों के अंदर रहे हैं और पूरी तरह से बाजार दुकान बंद रहीं और सड़कों पर छाया सन्नाटा छाया रहा। कोरोना वायरस से बचने के लिए ग्रामीण जन मुंह पर मार्क्स लगाये हुए दिखाई दे रहे हैं।

देश के प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था कि 22 मार्च रविवार के दिन सुबह 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। जिसका ग्रामीण जनों ने पालन किया और इस बीमारी से बचने के लिए सतर्कता बरतते हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि हम स्वस्थ रहेंगे तो जग स्वस्थ रहेगा। ग्रामीण जन अपने अपने घरों पर अपने-अपने इष्ट देव से प्रार्थना और दुआ कर रहे हैं कि इस बीमारी का खत्मा हो, साथ ही नगर में कई घरों में कोराना से पीड़ित जो जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं वह जल्द से जल्द ठीक हो इस हेतु महामृत्युंजय, नवकार महामंत्र जाप व हनुमान चालीसा, नमाज और दुआएं खेर आदि भी किया जा रहा है।
