संदीप शुक्ला, खंडवा ( मप्र ), NIT;
पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के मार्गदर्शन में अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार खंडवा जिला के थाना क्षेत्र छैगांवमाखन पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 देसी पिस्टल कीमत ₹80000 रुपए बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।
