राजधानी भोपाल की सड़कों पर अब नहीं बजेगा डीजे | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​राजधानी भोपाल की सड़कों पर अब नहीं बजेगा डीजे | New India Timesमध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों पर अब डीजे नहीं बजाए जा सकेंगे और न ही बारातों में लोग सड़कों पर डीजे पर डांस कर सकेंगे। जिला प्रशासन सोमवार से इस पर रोक लगाने जा रहा है। मैरिज गार्डन में भी डीजे बजाना है तो सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी से तय मानक के तहत ही बजाया जा सकेगा। रात 10 बजे के बाद इन जगहों पर भी रोक रहेगी।​

राजधानी भोपाल की सड़कों पर अब नहीं बजेगा डीजे | New India Timesएडीएम जीपी माली के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम, मंदिरों में होने वाली पूजा-अर्चना और मस्जिदों में होने वाली अजान के लिए लगाए गए लाउडस्पीकर में राहत दी जाएगी। विशेष परिस्थिति में एसडीएम डीजे के संचालन की अनुमति जारी करेंगे।

एडीएम का कहना है कि लोगों को बारात निकालना है तो सिर्फ बैंड-बाजे की ही अनुमति रहेगी। सड़क पर डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.