कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, स्वच्छता और बचाव के उपाय करना आवश्यक: मनपा आयुक्त आष्टीकर। 31 मार्च तक शहर के सभी स्कूल सांस्कृतिक केंद्र बंद करने का आदेश | New India Times

शारिफ अंसारी, ब्यूरो चीफ, थाणे (महाराष्ट्र), NIT:

कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, स्वच्छता और बचाव के उपाय करना आवश्यक: मनपा आयुक्त आष्टीकर। 31 मार्च तक शहर के सभी स्कूल सांस्कृतिक केंद्र बंद करने का आदेश | New India Times

कोरोना वायरस देशभर में तेजी से फैलने लगा है जिस को लेकर सावधानी बरतने के लिए भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका आयुक्त डॉ प्रवीण आष्टीकर ने शहर के सभी चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधि तथा शैक्षणिक संस्था स्कूल व कॉलेज के प्रतिनिधि की महत्वपूर्ण बैठक मनपा मुख्यालय में आयोजित की। जिसमें शासन द्वारा 31 मार्च तक सभी स्कूल व सांस्कृतिक केंद्र बंद करने का निर्णय लेने की जानकारी देते हुए शहर के सभी स्कूलों और सांस्कृतिक केंद्र बंद करने का आदेश जारी किया है।

विदित रहे कि देशभर में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। इस संदर्भ में सरकार तथा शासन ने राज्य में होने वाले सभी सामूहिक कार्यक्रम, भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम, स्विमिंग पूल, व्यायामशाला, नाट्य गृह, सिनेमा हॉल, स्कूल, आंगनवाडी, बालवाड़ी, प्ले स्कूल तथा सांस्कृतिक केंद्र 31 मार्च तक बंद रहने का आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार भिवंडी मनपा आयुक्त डॉ प्रवीण अष्टिकर ने शहर के सभी प्रमुख चिकित्सा व्यवसाय, मनपा के विभाग प्रमुख व सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्था से जुड़े लोग व पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर (कोविद 19) कोरोना के अंतर्गत भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका की तरफ से शुरू किए गए उपाय तथा योजनाओं की जानकारी दी। मनपा आयुक्त ने बताया कि कोरोना के संदर्भ में बचाव के लिए शहर में बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। शहर में ऑटो रिक्शा द्वारा प्रचार प्रसार जारी है  साथ ही हैंडबिल तैयार किया गया है। जिसे नगरसेवकों और सामाजिक संस्थाओं के द्वारा सभी स्कूलों तथा अन्य सार्वजनिक जगहों पर वितरित किया जाएगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी आवश्यक उपाय जिसमें खांसी और छींक आने पर मुंह पर कपड़ा लगाना, मास्क लगाना तथा एक दूसरे से हाथ न मिलाना, हाथ को दिन में कई बार 20 सेकेंड तक धोना,भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना, आसपास में साफ सफाई रखना जैसे उपाय को सभी को पालन करना चाहिए। कोरोना के लक्षण के संबंधित जानकारी भी दी गई है, जिसमें सर्दी, खासी, बुखार, नाक से पानी आना जैसे लक्षण दिखाई पड़ने पर शीघ्र ही पास के अस्पताल में संपर्क कर जांच कराकर दवा लेने की अपील की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article