पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया के समर्थन में सत्येन्द्र शर्मा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ़ा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया के समर्थन में सत्येन्द्र शर्मा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ़ा | New India Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में ग्वालियर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने अपने पद एवं कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र सोनिया गांधी को भेज दिया है।

ज्ञात रहे सत्येन्द्र शर्मा वार्ड अध्यक्ष, जिला महामंत्री, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष, ग्वालियर चम्बल संभाग के प्रभारी, जीवाजी विश्विद्यालय एनएसयूआई के अध्यक्ष, राहुल गांधी के आम आदमी का सिपाही के मध्यप्रदेश के कॉर्डिनेटर, विधानसभा चुनाव में आगरा, बाँदा, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड आदि के प्रभारी भी रह चुके हैं।
सत्येन्द्र शर्मा जनता से जुड़े हुए नेता हैं और जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए काम करते रहते हैं और कांग्रेस में 31 वर्ष से काम कर रहे थे।
सत्येन्द्र शर्मा ने सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में लिखा कि युवा तरुणाई के प्रेरणास्त्रोत, बहुमुखी विकास के पुरोधा, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार की स्थापना करने वाले महानायक, गरीबों किसानों युवाओं और हर आमआदमी की आवाज जननायक श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ग्वालियर के ब्लॉक अध्यक्ष पद से एवं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूँ।
जननायक श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के त्याग और बलिदान की वजह से मध्यप्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री बना और आज सवा वर्ष से लगातार हमारे नेता की उपेक्षा की जा रही थी जिससे में ही नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता दुःखी थी।
कैलाशवासी श्रीमन्त माधवराव सिंधिया जी के द्वारा 1989 में मुझे युवा कांग्रेस का वार्ड अध्यक्ष बनाया था, आज 31 वर्ष कांग्रेस पार्टी में कार्य श्रीमन्त सिंधिया जी के नेतृत्व में किया था।
में अपने नेता श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के हर निर्णय में उनके साथ हु।
में अपने परिवार के मुखिया श्रीमन्त सिंधिया जी के साथ था, साथ हु एवं हमेशा साथ रहूँगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article