परंपरागत त्यौहार भी अब आधुनिक परिवेश में आने लगा है नज़र, झाबुआ भगोरिये मेले की रही धूम, पुलिस प्रशासन दिखा मुस्तैद | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

परंपरागत त्यौहार भी अब आधुनिक परिवेश में आने लगा है नज़र, झाबुआ भगोरिये मेले की रही धूम, पुलिस प्रशासन दिखा मुस्तैद | New India Times

होली आते ही भगोरिया पर्व की जिले में झलक नजर आने लग जाती है। परंपरागत त्योहार भी अब आधुनिक परिवेश में नजर आने लगा है। जिले में जहां भी साप्ताहिक हाट बाजार भराये जाते हैं वहां यह त्यौहार मनाया जाता है। झाबुआ-अलिराजपुर जिले में भगोरिया पर्व की धूम रही।

परंपरागत त्यौहार भी अब आधुनिक परिवेश में आने लगा है नज़र, झाबुआ भगोरिये मेले की रही धूम, पुलिस प्रशासन दिखा मुस्तैद | New India Times

इस पर्व को लेकर आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासियों ने शिरकत की। सुबह से ही ग्रामीणों की टोलियां नगर में जीप, मैजिक, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों से आना शुरू हो गई थी। ढोल मांदल की थाप पर युवक-युवतियों की टोली भी अपनी मस्ती में मस्त होकर भगोरिया में घूम रही थी।

परंपरागत त्यौहार भी अब आधुनिक परिवेश में आने लगा है नज़र, झाबुआ भगोरिये मेले की रही धूम, पुलिस प्रशासन दिखा मुस्तैद | New India Times

मेले में हाथों में मोबाइल, मुंह में पान खाये युवक जींस टी शर्ट में व युवतियां भी साड़ियों में सजी धजी चांदी के जेवरों से लदी हुई होठों पर लाली किये पान पाउच चबातें दिखीं। पुरानी परंपरा धोती लुगडा लहंगा आदि तो अब आउट ऑफ फैशन हो गया है।
भगोरिया में राजनीतिक पार्टियों द्वारा रेलिया (गैर) निकाली गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article