धौलपुर के सेंटर किड्स स्कूल का वार्षिक समारोह हुआ आयोजित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर के सेंटर किड्स स्कूल का वार्षिक समारोह हुआ आयोजित | New India Times

धौलपुर के सेंटर किड्स स्कूल का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडावाल अध्यक्ष बार एसोसिएशन धौलपुर तथा सेंटा किड्स के फाउंडर सीईओ पंकज आनंद और को फाउंडर संजू सचदेवा थे।इस समारोह की मुख्य थीम मेरे पापा थी। कार्यक्रम में कई रोमांचक और शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। कई कक्षाओं के छोटे-छोटे बालकों ने विभिन्न तरह की प्रस्तुतियां दीं, इनमें ज्यादातर प्रस्तुतियां पिता को समर्पित थीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रस्तुत की गई विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की मांओं ने एक स्पेशल परफॉर्मेंस जो नारी शक्ति को प्रदर्शित करती थी दी गई जिसका सभी उपस्थित लोगों ने जी खोलकर तारीफ की। कार्यक्रम में विभिन्न तरह के पुरस्कार भी बांटे गए तथा विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडावाल ने कहा कि अब तक जितने भी कार्यक्रम मैंने देखे हैं उनमें यह मेरी लाइफ का सबसे उत्कृष्ट समारोह रहा, इस कार्यक्रम में विशेष रुप से विद्यालय की शिक्षिकाओं प्रतीक्षा शर्मा, अर्चना शर्मा, तबस्सुम, रेनू, निदा, के साथ-साथ पूरे कार्यक्रम के कोरियोग्राफर बृजेश कुशवाह और भावना और स्कूल के सहयोगी आजाद मिर्जा के सहयोग के बिना यह कार्यक्रम संभव नहीं था, इनका विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सेंटर डायरेक्टर सबीना खान ने कहा कि मैं विशेष रूप से उन महिलाओं को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने आगे बढ़ कर मेरा साथ दिया और इस कार्यक्रम में आगे रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.