मामूली विवाद होने पर दोस्तों ने सरेआम गोली मारकर की दोस्त की हत्या, एक कट्टा सहित चार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

मामूली विवाद होने पर दोस्तों ने सरेआम गोली मारकर की दोस्त की हत्या, एक कट्टा सहित चार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

पन्ना जिला के सिमरिया तहसील में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने सुना कि सिमरिया मोहंद्रा मार्ग पर चार मित्रों ने मिलकर एक अपने ही मित्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस सनसनीखेज वारदात की खबर जैसे ही पन्ना पुलिस कप्तान मयंक अवस्थी को लगी वैसे ही वह रात में ही सिमरिया पहुंचकर वहां डेरा जमा लिया कारण था जिस युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई उसके पिता सिमरिया कस्बा के एक रसूखदार और गणमान्य व्यक्ति बताए जा रहे हैं, यही कारण है कि हत्या के बाद यहां का बाजार पूरी तरह बंद कर दिया गया और लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते इस हत्या के आरोपी हर्ष ठाकुर को उसके तीन साथियों सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मामूली विवाद होने पर दोस्तों ने सरेआम गोली मारकर की दोस्त की हत्या, एक कट्टा सहित चार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

वहीं मयंक अवस्थी पुलिस अधीक्षक पन्ना का कहना है हम आपको बता दें कि यह जो मृतक है और जो गोली चलाने वाला युवक है या आपस में अच्छे मित्र थे और जो हत्या के आरोपी बताए जा रहे हैं वह सभी हम उम्र व मित्र थे, हत्या का कारण कोई आपसी विवाद बताया जा रहा है। फिल्हाल पुलिस के अनुसार हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक का पोस्टमार्टम कर उसकी शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

जिले में बढ़ते अपराध के कारण लोगों में आक्रोश था लेकिन जैसे ही पुलिस ने यह हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया वैसे ही लोगों के आक्रोश में कमी देखी गई और यहां शांति का माहौल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.