बैतूलमाल सोसायटी बुरहानपुर द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2020 | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बैतूलमाल सोसायटी बुरहानपुर द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2020 | New India Times
फाइल फोटो

बैतूल माल सोसाइटी बुरहानपुर के संयोजक मोहम्मद सादिक जहाज वाला ने बताया कि मुख्यमंत्री निकाह स्कीम के तहत बैतुलमाल संस्था द्वारा सामूहिक निकाह का आयोजन इंशाअल्लाह 11 अप्रैल 2020 को आयोजित होगा। उक्त सामूहिक निकाह की तारीख शासन द्वारा निर्धारित एवं घोषित की गई है। बैतूल माल संस्था द्वारा आयोजित होने वाले सामूहिक निकाह में शामिल होने वाले पात्र इच्छुक आवेदकों से बैतूल माल संस्था संयोजक मोहम्मद सादिक जहाज वाला ने अपील की है कि जो आवेदक इस सामूहिक निकाह में शिरकत करने के इच्छुक हों वे अपने आवेदन पत्र समस्त सह पत्रों सहित 25 मार्च 2020 तक अथवा इसके पूर्व बैतूलमाल सोसाइटी के कार्यालय में जमा करा सकते हैं अथवा फहद जहाज वाला (मोबाइल नंबर 97533-89444), फरीद अंसारी मोबाइल नंबर 88713-65 445) शोएब शाकिर साहब (मोबाइल नंबर 97707-03301) पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। एमएस जहाज वाला ने इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.