नगर पंचायत मुक्ताईनगर को नवाब किंग फाऊंडेशन द्वारा सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

सादिक़ शेख, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नगर पंचायत मुक्ताईनगर को नवाब किंग फाऊंडेशन द्वारा सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

लोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए नवाब किंग फाऊंडेशन द्वारा मुक्ताईनगर नगर पंचायत को ज्ञापन सौंप कर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की गई है।

शुक्रवार 28 फरवरी को मुक्ताईनगर नगर पंचायत को नवाब किंग फाऊंडेशन की तरफ से ज्ञापन देकर बताया गया है कि जन्म प्रमाणपत्र (दाखिला) के बारे में आम जनता को परेशानियां हो रही हैं जिस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

इस परेशानी से आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए सभी कामों कि जिम्मेदारी नवाब किंग फाऊंडेशन मुक्ताईनगर ने अपने हाथों में लेने का फैसला किया है और समस्या के निराकरण के लिए निवेदन देकर नगर पंचायत से शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग की है। ज्ञापन देते समय नगरसेवक शकील खाटीक, नवाब किंग फाऊंडेशन के अध्यक्ष अरबाज खान और सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.