होली के त्यौहार को लेकर अधिशासी अधिकारी ने की पीस कमेटी की बैठक | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

होली के त्यौहार को लेकर अधिशासी अधिकारी ने की पीस कमेटी की बैठक | New India Times

इल्तिफातगंज नगर पंचायत सभागार में होली के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि निजाम अहमद,व संचालन अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार पासी ने किया। होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न करवाने के लिए कुछ बिंदुओं पर चर्चा हुई ,बैठक मे उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक व क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर भी उपस्थित रहे। एसडीएम ने कहा कि त्योहार हमें आपसी भाईचारा की सींख देते है, और हमें गंगा जमुनी तहजीब और को लेकर त्यौहार मनाना है इसलिए हम सभी को मिल जुलकर मनाना चाहिए। उन्होने नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित होेलिका दहन स्थलों के बावत जानकारी ली और क्षेत्राधिकारी ने थाने की पुलिस को निर्देश देते हुये कहा कि त्योहार के दौरान अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखे ताकि इनके द्वारा कहीं व्यवधान उत्पन्न करने की मंशा पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके। उन्होने कहा कि इसमें लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित के खिलाफ कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
चेयरमैन प्रतिनिधि ने व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने का आश्वासन दिया। अधिशाषी अधिकारी उमेश कुमार पासी ने वार्डो की सफाई बेहतर रखने के लिए सफाई कर्मियों को निर्देशित किया तथा पानी की भी सप्लाई चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए कहा इस मौके पर थाना प्रभारी संजय सिंह, उप निरीक्षक राम प्रताप यादव, आरक्षी वीर बहादुर सरोज, राघवेन्द्र यादव, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लवकुश पाण्डेय, अजय मोदी, बृजेश वर्मा, केपी मिश्र, अबरार अहमद, मो, असलम, प्रभाकर यादव, राजू, मो. रफी, राजेन्द्र सिंह, महमूद, रामकृष्ण पाण्डेय, प्रकाश यादव, लालचन्द्र, मो. अमीर, त्रिभुवननाथ, सुनील तिवारी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.