शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अज्ञात युवक ने नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली, फांसी लगाने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर झांसी हाईवे 75 के पास सड़क किनारे कोटरा के जंगलों में एक युवक ने फांसी लगा ली है। किन कारणों से युवक ने फांसी लगाई या किसी ने उसे मार कर फांसी पर लटकाया है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस को युवक का बैग पेड़ पर ही रखा मिला है और पेड़ के नीचे शराब का खाली क्वार्टर पड़ा हुआ था साथ ही घटनास्थल पर बाइक भी रखी थी। यह गोराघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 75 के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास की घटना है। गोराघाट पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। युवक ने फांसी किन परिस्थितियों में लगाई या फांसी लगाई गई इसका तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
