जाति-धर्म की राजनीति से परेशान हो चुकी जनता से आम आदमी पार्टी ने किया राष्ट्र निर्माण से जुड़ने की अपील | New India Times

अबरार अहमद खान, स्टेट ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

जाति-धर्म की राजनीति से परेशान हो चुकी जनता से आम आदमी पार्टी ने किया राष्ट्र निर्माण से जुड़ने की अपील | New India Times

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद पर पंकज सिंह की नियुक्ति पर एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। जिस में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश से राष्ट्र निर्माण अभियान के अंतर्गत 88,000 लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ चुके हैं और यह अभियान मध्यप्रदेश में 23 फरवरी से 23 मार्च तक जोर-शोर से चलाया जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्र निर्माण कैंपेन के तहत काम की राजनीति को देश के हर घर तक लेकर जाएगी।
केजरीवाल के विकास माँडल को मध्य प्रदेश के घर-घर पहुंचाएगी। साथ ही लोगों से काम की राजनीति से जुड़ने का आह्वान होगा। जिससे दिल्ली की तरह पूरे मध्य प्रदेश में आम जनता के सरोकार से जुड़े मसलों पर राजनीति हो सके। इस अभियान के तहत लोगों के सामने दिल्ली के माँडल और मध्य प्रदेश के माँडल की तुलना को रखा जाएगा। जिससे उन्हें पता चल सकेगा कि दिल्ली में काम की राजनीति ने जनता के जीवन में किस तरह का बदलाव किया है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 11 फरवरी को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की जबर्दस्त वापसी के बाद राष्ट्र निर्माण अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर लांच किया था। जिसके तहत मोबाइल नंबर 9871010101 जारी किया गया। आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली में किए गए काम की राजनीति को लोगों ने हाथों-हाथ लिया। आलम यह रहा कि 24 घंटे में ही इस नंबर पर 11 लाख लोग मिस्ड काँल कर राष्ट्र निर्माण अभियान से जुड़ गए। इसके पीछे दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, महिला सुरक्षा व जन सरोकार से जुड़े मसलों समेत सभी क्षेत्रों में किया गया बदलाव बड़ी वजह रही। आज देश के कई राज्यों में दिल्ली सरकार के विकास माडल को अपनाया जा रहा है। कई राज्यों में दिल्ली का शिक्षा माडल और मोहल्ला क्लिनिक अपनाया जा रहा है। कुछ राज्य दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली देने लगे हैं। इसका असर देश भर की जनता पर भी पड़ा है। वह भी अब जाति-धर्म की राजनीति से परेशान हो गई है। वह भी अब काम की राजनीति चाहती है। वह दिल्ली के विकास माडल को जानना चाहती है। इसी का नतीजा है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्र निर्माण अभियान से लोग तेजी से जुड़ रहे हैं।

दिल्ली के अंदर जो आम आदमी पार्टी ने चुनाव जीता है और जो अरविंद केजरीवाल जी की सरकार बनी है, इसका संदेश पूरे देश के अंदर है। इस समय काम की राजनीति को लेकर लोगों में उत्साह है। इसी के तहत आम आदमी पार्टी आज से घर-घर जाएगी। लोगों को केजरीवाल के विकास माँडल को बताएगी। साथ ही काम की राजनीति से जुड़ने के लिए मिस्ड काल करने की गुजारिश करेगी।

साथ ही एक पोस्टर जारी किया गया है जिसपर 9871010101 मोबाइल नंबर है। हर विधानसभा में हज़ारों ऐसे पोस्टर लगेंगे ताकि यह मोबाइल नम्बर नीचे के स्तर के लोगों को मिल सके। इसके अलावा आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश चार-पांच प्रमुख शहरों में राष्ट्र निर्माण कैंपेन के संबंध में प्रेस वार्ता के माध्यम से लोगों को बताएगी। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article