मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक साथ 3353 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड्स ने विश्व रिकार्ड मानकर मौके पर ही मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिया प्रमाण पत्र | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक साथ 3353 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड्स ने विश्व रिकार्ड मानकर मौके पर ही मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिया प्रमाण पत्र | New India Times

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह एवं दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत गुरुवार को छिंदवाड़ा के पुलिस ग्राउंड में सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। जिसमें एक साथ 3353 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

इसे गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड्स ने विश्व रिकार्ड मानकर सूची में शामिल कर लिया और मौके पर ही संस्था की टीम ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान सांसद नकुलनाथ भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक साथ 3353 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड्स ने विश्व रिकार्ड मानकर मौके पर ही मुख्यमंत्री कमलनाथ को दिया प्रमाण पत्र | New India Times

इन जोड़ों में 114 दिव्यांग जोड़े भी शामिल थे। सम्मेलन में वर-वधु पक्ष के एक लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की। सम्मेलन में आदिवासी समाज के जोड़ों के विवाह उनकी पद्धति से कराए गए।

शादी विवाह समारोह में शहर के सभी ब्यूटीशियनों की सेवाएं भी ली गई। तीन हजार दुल्हनों को सजाने के लिए ब्यूटीशियन कार्यक्रम स्थल पर रहे जो दुल्हनों को तैयार कर कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए।

दिव्यांग जोड़ों को 48 हजार रुपए की राशि के अलावा सामाजिक संगठनों द्वारा सिलाई मशीन, कूकर, ट्राली बैग, डबल बेड चादर के अलावा अन्य सामग्री प्रदान की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article