ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत  | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत  | New India Timesखीरों  थाना क्षेत्र के ग्राम हरीराम खेड़ा मजरे मेडौली निवासी रामचन्द्र पुत्र विश्राम पासी उम्र 35 वर्ष की हरीपुर निहस्था रेल क्रासिंग के निकट देर रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।  उसका क्षत-विक्षत शव पटरी के निकट पड़ा हुआ था कि रास्ते से निकल रहे ग्रामीणों ने शव को देखकर घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची खीरों पुलिस ने मृतक के पास से बरामद डायरी में लिखे पते पर सूचना परिजनों को दी तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामचन्द्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है  इस समय रामचन्द्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.