मध्य प्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी की मांग स्वीकार, हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने पहली किस्त जमा करने की तारीख बढ़ाकर 25 फरवरी 2020 की | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी की मांग स्वीकार, हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने पहली किस्त जमा करने की तारीख बढ़ाकर 25 फरवरी 2020 की | New India Times

मध्यप्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन मुकीत खान खंडवा ने पवित्र हज यात्रा 2020 हेतु चयनित हाजियों को उन की पहली किस्त भरने की अंतिम तिथि 10 दिवस बढ़ाने का निवेदन केंद्रीय हज कमिटी मुंबई के सीईओ से की थी। केंद्रीय हज कमेटी मुंबई ने मध्य प्रदेश हज वेल्फेयर सोसायटी की मांग को स्वीकार करते हुए आज जारी अपने सर्कुलर नंबर 5103 दिनांक 15/02/2020 से पहली किस्त जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 फरवरी 2020 कर दी है। तारीख के बढ़ने से हाजियों में हर्ष व्याप्त है।

मध्य प्रदेश हज वेल्फेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष मुकीत खान, ज़िला हज कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मतीन अजमल, उपाध्यक्ष रियाज उल्लाह अंसारी, अंजुमन खुददामुल हुज्जाज बुरहानपुर के सरपरस्त सैय्यद तिलत तमजीद बाबा मियां, हाजी मोहम्मद अली अंसारी दादा, अब्दुल रजाक सिद्दीकी आदि ने केंद्रीय हज कमेटी का आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.