हंसराज किराना दुकान पर फूड विभाग की कार्यवाही, 50 किग्रा से भी अधिक एक्सपायरी तेल मसालों को किया नष्ट | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हंसराज किराना दुकान पर फूड विभाग की कार्यवाही, 50 किग्रा से भी अधिक एक्सपायरी तेल मसालों को किया नष्ट | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर में शुद्ध पर युद्ध के तहत जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा मेघनगर की पुरानी स्टेट बैंक के समीप हंसराज किराना दुकान पर खाद्य एवं औषधि विभाग जिला अधिकारी राहुल अलावा एवं पंकज अंचल एवं विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की खादय सामग्री तिल्ली का तेल, मसाले गुरुजी, ठंडाई, बोतल सोप व अन्य सामान की जप्ती कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जिसके बाद उक्त माल को मेघनगर के टीचिंग ग्राउंड ले जाकर नस्ट कर जलाया गया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले के मेघनगर में इस तरह अनेक किराना दुकानों पर नकली घई, नकली बीड़ी, नकली मसाले आदि धड़ल्ले से बेच कर भोले-भाले गरीब आदिवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
कार्यवाही के दौरान फूड ऑफिसर राहुल अलावा ने कहा कि आगे इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article