दिल्ली में संविधान सुरक्षा आंदोलन की एक अहम बैठक मौलाना वली रहमानी की अध्यक्षता में हुई संपन्न | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल/नई दिल्ली, NIT:

दिल्ली में संविधान सुरक्षा आंदोलन की एक अहम बैठक मौलाना वली रहमानी की अध्यक्षता में हुई संपन्न | New India Times

राजधानी दिल्ली के इंडियन इन्टरनेशनल सेंटर में सविधान सुरक्षा आंदोलन की एक अहम बैठक मौलाना हजरत वली रहमानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा कि हम कागज नहीं दिखाएंगे। सरकार समझ रही थी कि यह आंदोलन मुसलमानों का है लेकिन धीरे-धीरे सभी समुदायों के लोगों के समझ में आ रहा है और सभी धर्म के लोग इस काले कानून की मुखालिफत कर रहे हैं। वहीं बैठक में मध्य प्रदेश के विधायक आरिफ मसूद ने कहा की देश के बडे शहरों में आमसभाएं की जाएं। जिस तरह लखनऊ में महिलाओं पर अत्याचार किया गया है हम सभी लोगों को इस की मुखालिफत करनी चाहिए।
बैठक में एक कमेटी भी गठित की गई है कि सभी प्रान्तों के मुख्यमंत्रीयों से एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा।
इस मौके पर वामन मिश्रराम जी, मौलाना सज्जाद नोमानी साहब, जस्टिस पाटिल जी, मौलाना उमरेन साहब, विधायक आरिफ मसूद जी, सिनियर एडवोकेट मेहमूद पराचा जी, भीम आरमी के चन्द्र शेखर आजाद रावण साहब, असमा जहरा आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article