14 फरवरी (वेलेंटाइन-डे) मातृ-पिता पूजन दिवस के रूप में मनाया जायेगा, अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

14 फरवरी (वेलेंटाइन-डे) मातृ-पिता पूजन दिवस के रूप में मनाया जायेगा, अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश | New India Times

14 फरवरी (वेलेंटाइन-डे) ग्वालियर में मातृ-पिता पूजन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कलेक्ट्रेट कार्यालय में समारोहपूर्वक आयोजन होगा। इस दिन जिले के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में मातृ-पिता पूजन का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी की पहल पर यह आयोजन किया जायेगा।

कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में मातृ-पिता पूजन दिवस के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने अधिकारियों से कहा है कि गत दिनों कलेक्ट्रेट में भरण-पोषण अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए वृद्धजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु भी आयोजन किया गया था। इस शिविर में आने वाले वृद्धजनों को मातृ-पिता पूजन समारोह में भी आमंत्रित किया जायेगा। इस आयोजन के संबंध में एडीएम श्री किशोर कान्याल को नोडल अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजीव सिंह को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, एडीएम श्री किशोर कान्याल, अपर कलेक्टर श्री रिंकेश वैश्य, अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article