जनपद अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत रीछई का किया औचक निरीक्षण | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जनपद अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत रीछई का किया औचक निरीक्षण | New India Times

जनपद पंचायत अध्यक्ष कु. आँचल आठया ने ग्राम पंचायत रीछई का औचक निरीक्षण कर विकास कार्यों की जानकारी ली। सरपंच व सहायक सचिव से पंचायत की परेशानी जानी और अधूरी पड़ी आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण कर भवन निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त कराया। ग्राम पंचायत में बन रही सीसी सड़क का निरीक्षण किया और ठेकेदार को सड़क की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।

जनपद अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत रीछई का किया औचक निरीक्षण | New India Times

जनपद अध्यक्ष आँचल आठया ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि विकास कार्य निरंतर चलते रहेंगे और पैसों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जनपद कार्यालय स्तर के कार्यों में जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी उसे मेरे द्वारा पूरा किया जाएगा जिससे प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके। इस अवसर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

By nit