विधानसभा स्तरीय मंत्री कप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा 6 फरवरी से 11 फरवरी तक | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

विधानसभा स्तरीय मंत्री कप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा 6 फरवरी से 11 फरवरी तक | New India Times

कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आगामी 06 फरवरी 2020 से मंत्री कप विधानसभा स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 06 फरवरी 2020 से 11 फरवरी 2020 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देवरी एवं केसली विकासखण्ड की विभिन्न पंचायतों से एक-एक एवं देवरी नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड से एक-एक टीम के शामिल होने की संभावना है।

विधानसभा स्तरीय मंत्री कप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा 6 फरवरी से 11 फरवरी तक | New India Times

विधानसभा क्षेत्र देवरी के दोनों विकासखण्डों सहित नगरीय क्षेत्र से शामिल होने वाली टीमों के मध्य विभिन्न मैचों के आयोजन शासकीय नेहरु स्ना. महाविद्यालय देवरी के खेल ग्राउंड में किया जायेगा। कबड्डी प्रतियोगिता के मैचों के लिए तय नियमों के अनुसार प्रत्येक खिलाड़ी को पहचान के लिए परिचय पत्र या आधार कार्ड की अनिवार्यता सुनिश्चित होगी साथ ही संंबंधित पंचायत अपने सचिव/सरपंच/सहा. सचिव से टीम को प्रमाणित करायेंगी। क्षेत्रीय विधायक व म.प्र. शासन के कैबीनेट मंत्री हर्ष यादव द्वारा प्रतियोगिता को रोचक एवं प्रतिस्पर्धी बनाने एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि में विजेता टीम को 31 हजार रुपये एवं ट्राफी, उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये एवं ट्राफी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्राफी एवं 11 हजार रुपये पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। खेल के दौरान विवादों की स्थिति में निर्णायक मंडल द्वारा दिया गया फैसला अनिवार्य रुप से मान्य होगा।

By nit