रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के रायपुरिया में अचानक पुल टूटने से कपास से भरा ट्रक पलट गया जिससे ट्रक चालक घायल हो गया। ग्राम वासियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पर ट्रक ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया।
अब यह सरकार की गलती बताएं या ठेकेदार की, आए दिन रोड पुल अचानक टूट रहे हैं, क्या और भी बड़े हादसे का इंतजार है?
