भारत सेवा न्यास को ग्रामीण स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर डेवलप किया जाएगा: मानवेंद्र पाण्डव | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास को ग्रामीण स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर डेवलप किया जाएगा: मानवेंद्र पाण्डव | New India Times

भारत सेवा न्यास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक न्यास कार्यालय मथुरा में संपन्न हुई जिसमें भारत सेवा न्यास को ग्रामीण स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कैसे किया जाए इस पर चर्चा हुई।
भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पाण्डव ने बताया की बैठक में यह फैसला लिया गया कि संगठन को ग्रामीण स्तर पर ब्लॉक स्तर पर, तहसील स्तर पर, जिला स्तर पर, राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर देश के विभिन्न प्रदेशों में विभिन्न जनपदों में, विभिन्न तहसीलों में, ब्लॉकों में, ग्रामों में एवं कॉलोनियों में भारत सेवा न्यास की समितियां बनाकर उनमें लोगों को जोड़कर कर विस्तार किया जाएगा। श्री पाण्डव ने बताया कि न्यास अपने विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से जिनमें मेरा भारत मेरी सेवा, भारत भविष्य, भारत शक्ति, सजन भारत, ब्रज उत्थान, भारत आश्रय आरोग्य आदि प्रकल्पों के माध्यम से देश व प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहा है, इन सेवाओं का लाभ देश के गरीब तबके को मिले, जरूरतमंद को मिले, यह तभी मिल सकता है जब हम अपने संगठन को ग्रामीण स्तर पर डेवलप कर पाएंगे, इसके लिए हमें प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र पाण्डव, रुस्तम सिंह लोधी, संजीव चौधरी, पंकज अग्रवाल, दीपक अवस्थी, कारे सिंह, रविंद्र मिश्रा,आदि लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article