विधायक कांतिलाल भूरिया ने 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन व 15 लाख से निर्मित नवीन पंचायत भवन का फीता काट कर किया शुभारम्भ | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विधायक कांतिलाल भूरिया ने 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन व 15 लाख से निर्मित नवीन पंचायत भवन का फीता काट कर किया शुभारम्भ | New India Times

झाबुआ विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक कांतिलाल भूरिया अपने विधान सभा क्षेत्र में सक्रिय होकर लगातार जब से चुनाव जीते हैं जनता की सेवा में लगें हुए है। हर गांव-फलिये पहुंचकर कर सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलवा कर सरकारी कामकाज का लेखा जोखा ले रहे है।

विधायक कांतिलाल भूरिया ने 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन व 15 लाख से निर्मित नवीन पंचायत भवन का फीता काट कर किया शुभारम्भ | New India Times

आज झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के कल्याणपुरा नगर में 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन विधायक कांतिलाल भूरिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की यह भवन अब कल्याणपूरा के हर समाज में जब भी कोई कार्यक्रम हो जैसे शादी ब्याह नुक्ता धार्मिक कार्यक्रम हो उनको यह भवन समर्पित कर रहे हैं। इस दौरान विधायक भूरिया ने इंजीनियर से भवन की पूरी जानकारी ली और कहा कि भवन बहुत अच्छा बनना चाहिए। इस दौरान डॉ विक्रांत भूरिया ने भी अपना उद्बोधन दिया और कहा कि कांग्रेस सरकार ही सभी को साथ लेकर चलती है, यह खासकर गरीबों की सरकार है और हमारा एक ही लक्ष्य है कि हमारे क्षेत्र में हर समाज के लोगों को हर संभव सुविधा सरकार की तरफ से हो जिससे हर समाज का भला हो।

ग्राम पंचायत कल्याणपूरा के नए भवन का किया शुभारम्भ

विधायक कांतिलाल भूरिया ने 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन व 15 लाख से निर्मित नवीन पंचायत भवन का फीता काट कर किया शुभारम्भ | New India Times

विधायक कांतिलाल भूरिया ने ग्राम पंचायत कल्याणपूरा के नव निर्मित पंचायत भवन जिसकी लागत 15 लाख का शुभारम्भ किया और ग्राम सरपँच को बधाई दी और कहा कि ऐसे ही गांव का विकास करते रहो कुछ भी कमी या समस्यार आए तो हमे बताए हम आपकी मदद करेंगे
इस दौरान शंकर भूरिया सरपँच शंकर हटिला मकना निनामा उमेश चौहान प्रवीण पांचाल ललित शर्मा राकेश घोड़ावत प्रताप बुंदेला सहित पंच सरपँच मौजूद थे !

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.