महाराजा सूरजमल के सम्मान में जुटे हजारों लोग, रैली निकालकर जताई आंदोलन में प्रतिबद्धता, आगामी दिनों में जेल भरो आंदोलन की है तैयारी | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

महाराजा सूरजमल के सम्मान में जुटे हजारों लोग, रैली निकालकर जताई आंदोलन में प्रतिबद्धता, आगामी दिनों में जेल भरो आंदोलन की है तैयारी | New India Times

महाराजा सूरजमल प्रतिमा स्थापना के लिये विगत छह दिनों से धरनारत किसान नेता रामबाबू कटैलिया द्वारा आज शांतिमार्च निकाला गया। श्री कटैलिया ने हजारों समर्थकों के साथ धरनास्थल अहिल्याबाई पार्क डेम्पियर नगर से भरतपुर गेट, होलीगेट, विकास बाजार होकर वापिस धरनास्थल तक रैली निकाली। इस अवसर पर आंदोलन में महाराजा सूरजमल के सम्मान में हजारों लोग जुटे, वहीं क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद ठाकुर मानवेंद्र सिंह ने भी अपना समर्थन देते हुए यथा स्थान महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को लगाने की बात रखी कहा युवा जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस बात को उनके समक्ष उठाएंगे। सभी दलों के नेताओं ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा हटाये जाने पर प्रशासन को धिक्कारा और रैली निकालकर प्रतिबद्धता जताई और कहा कि धरना जारी रहेगा।

महाराजा सूरजमल के सम्मान में जुटे हजारों लोग, रैली निकालकर जताई आंदोलन में प्रतिबद्धता, आगामी दिनों में जेल भरो आंदोलन की है तैयारी | New India Times

आज के धरने में किसान भाकियू के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार, राजकुमार तोमर, रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनिया, रामवीर भरंगर, पूर्व जिपं अध्यक्ष चेतन मलिक, अनूप चौधरी, प्रमुख राजपाल सिंह भंरगर, कांग्रेस नेता मानवेन्द्र पाण्डव, जयकुमार सिंह, महेंद्र चौधरी, सुरेश भगत जी रविन्द्र नरवार, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजू चौधरी, कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह पांडव, चौ. सत्यभान, जयवीर सिंह आर्य, हरवीर चौधरी, राजेश चौधरी, शशि शर्मा, लक्ष्मी चतुर्वेदी व जनको, सपा से प्रदीप चौधरी, सौरभ चौधरी, राजेन्द्र फेरारी, ओमवीर नौहवार, भूपेश चौधरी, पूर्व प्रमुख कृष्णवीर चौधरी, चौ. दलवीर सिंह विद्रोही,अपना दल के चौ. मनोज नरवार,उमाशंकर सिंह एडवोकेट, गजेंन्द्र चौधरी पत्रकार,बसपा के देवी सिंह कुंतल, सुनील चौधरी, जितेंद्र चौधरी व मुकेश कुंतल आगरा, धर्मवीर चौधरी पुरा, योगेंद्र फौजदार,कल्याण समिति के शैलेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह,सुजीत प्रधान पालिखेड़ा, रा.ज.सं समिति के गजेंद्र चौधरी, मोहित पहलवान, राजपाल चौधरी, पार्षद राकेश ठैनुआ, पार्षद राजवीर सिंह, पार्षद सूरज तोमर, पार्षद आकाश चौधरी, पार्षद विष्णु चौधरी, अनीस चाहर, अशोक कुंतल, राजेश चौधरी, क्षेत्रपाल निषाद, रालोद की महिला जिलाध्यक्ष संजु चौधरी, महामंत्री राजेश शर्मा, लक्ष्मी चतुर्वेदी, भारतीय किसान महिला जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर आदि मौजूद रहे। अपने क्षेत्र से सैंकड़ों समर्थकों के साथ धरने व रैली में सम्मिलित हुए। आगरा, भरतपुर, हाथरस और अलीगढ़ से भी सैंकड़ों लोग धरने और रैली में सम्मिलित हुए। रैली का संचालन महासचिव आरबी चौधरी ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article