मध्य प्रदेश के देवास स्थित आनंद बाग में शाहीन बाग की तर्ज पर बनाए गए सत्याग्रह में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, देवास/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के देवास स्थित आनंद बाग में शाहीन बाग की तर्ज पर बनाए गए सत्याग्रह में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times

मध्य प्रदेश के देवास स्थित आनंद बाग में शाहीन बाग की तर्ज पर बनाए गए सत्याग्रह में शहर काजी मौलाना अबुल कलाम फारूक, मौलाना शोएब अहमद नदवी के नेतृत्व में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सभी समाज के लोगों ने झंडा वंदन कर राष्ट्रगान किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपास्थि थे।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान जिंदाबाद, लोकतंत्र अमर रहे, भारत जिंदाबाद के नारों से की गई। उसके बाद संविधान की मूल भावना को पढ़ कर सबसे संविधान की रक्षा, देश की रक्षा करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था और नियत समय होते-होते कार्यक्रम स्थल पर अपार जनसमूह पहुंचा जिसे देख कर आने जाने वाले लोग भी ठहर गए।

मध्य प्रदेश के देवास स्थित आनंद बाग में शाहीन बाग की तर्ज पर बनाए गए सत्याग्रह में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस | New India Times


देवास के इतिहास में निजी तौर पर शायद झंडा वंदन के वक्त इतनी बड़ी संख्या में इसके पहले कभी इतना अपार जनसमूह उपस्थित हुआ हो। आज प्रत्येक व्यक्ति में जोश और देशभक्ति देखते ही बन रहा था। पूरे कार्यक्रम में महिलाएं भी किसी से कम नहीं थी । कार्यक्रम स्थल के बाई तरफ महिलाओं को खड़ा किया गया था। हजारों की संख्या में झंडा वंदन के समय महिलाएं उपस्थित रही और राष्ट्रगान भी गाया, साथ ही देशभक्ति से जुड़े गीत गाकर नारों को बुलंद किया।
झंडा वंदन के बाद उपस्थित अपार जनसमूह सत्याग्रह स्थल आनंद बाग के कैंपिंग ग्राउंड पर आकर पुनः बैठ गया और सत्याग्रह शुरू हुआ जिसमें बारी-बारी से कई वक्ताओं ने एन पी, सी.ए.ए. जैसे काले कानून से होने वाली परेशानियों से जनता को अवगत करवाया। कई लोगों ने भारत की शान में नज़्म, कविता और शेर भी पढ़े।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article