शासकीय विद्यालयों के लगभग 650 बच्चों को विधायक श्री प्रवीण पाठक ने कराया ग्वालियर व्यापार मेले का भ्रमण | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

शासकीय विद्यालयों के लगभग 650 बच्चों को विधायक श्री प्रवीण पाठक ने कराया ग्वालियर व्यापार मेले का भ्रमण | New India Times

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से विधायक श्री प्रवीण पाठक ने शनिवार को दो शासकीय विद्यालयों के बच्चों को ग्वालियर व्यापार मेले का भ्रमण कराया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मामा का बाजार एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंकन्दर कम्पू के करीब 650 से अधिक छात्र छात्राओं को मेला भ्रमण कराया।

विधायक श्री पाठक ने बच्चों को मेला भ्रमण कराकर गत दिनों स्कूल भ्रमण के दौरान बच्चों से किए गए अपने वायदे को निभाया । विधायक श्री पाठक आज सुबह सर्वप्रथम सिकंदर कंपू स्थित स्कूल पहुंचे वहां से वे स्कूल के बच्चों के साथ ही बस में बैठ कर ग्वालियर व्यापार मेले पहुंचे वहां पहुंचकर विधायक श्री पाठक ने बच्चों के साथ झूलों का आनंद लिया एवं भूत बंगला सहित अन्य मनोरंजन के साधनों का बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया।

मेला भ्रमण के दौरान बच्चों ने जमकर झूलों का लुत्फ लिया । बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। बच्चे सुबह जब बस में बैठ कर मेला भ्रमण के लिए जा रहे थे तब सभी बच्चों को स्नेक्स मुहैया कराया गया एवं मेला भ्रमण के बाद बच्चों को दोपहर का भोजन कराया गया एवं उसके बाद सभी बच्चों ने पुनः मेला भ्रमण कर सॉफ्टी खाई और मेले का आनंद उठाया।

मेला भ्रमण के दौरान पुलिस एवं प्रशासन तथा अन्य कई समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिससे बच्चे सुरक्षित तरीके से मेला भ्रमण कर सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article