भागलपुर जिले के गरीब असहाय लोगों में वितरित किए गए हजारों कंबल | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

भागलपुर जिले के गरीब असहाय लोगों में वितरित किए गए हजारों कंबल | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड के सलेमपुर पंचायत के कई गांव में श्रीमती सुनीता देवी (पति सुभाष यादव) ने विकलांग, विधवा, वृद्ध,एवं गरीब असहाय लोगों के बीच हजारों कंबल बांटे। इस कार्य में पिंकू यादव सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

भागलपुर जिले के गरीब असहाय लोगों में वितरित किए गए हजारों कंबल | New India Times

कंबल बांटने के सिलसिले में श्रीमती सुनीता देवी से जब पूछा गया तो उन्होंने एनआईटी संवाददाता को बताया कि समाज सेवा करना मुझे अच्छा लगता है, मुझसे जहां तक होगा समाज सेवा करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय लोगों के बीच सहयोग कर मुझे काफी आत्म संतुष्टि होती है। इसी को लेकर कड़ाके की ठंड को देखते हुए विभिन्न गांव में मैं कंबल बांट रही हूं।

भागलपुर जिले के गरीब असहाय लोगों में वितरित किए गए हजारों कंबल | New India Times

कंबल बांटने में सहयोग कर रहे पिकु यादव से पूछे जाने पर बताया कि सलेमपुर सैनी पंचायत के नारायणपुर गांव लालापुर, जगन्नाथपुर, मुसहरी टोला, भरतपुर, पदमपुर, कड़वा टोला, मिक्की सहित कई गांव में अब तक हजारों कंबल बांटा जा चुका है।

निश्चित रूप से जो कार्य सरकार और प्रशासन को करनी चाहिए वह आज श्रीमती सुनीता देवी (पति सुभाष यादव) कर रही हैं। अगर ऐसी ही भावना हर किसी में पैदा हो जाए और जिन से जहां तक हो सके लोगों को सहयोग करें तो आज का समाज बदलने में समय नहीं लगेगा पर खेद इस बात का है कि ऐसे लोग बहुत कम हैं।

By nit

One thought on “भागलपुर जिले के गरीब असहाय लोगों में वितरित किए गए हजारों कंबल”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.