मथुरा में 30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मथुरा में 30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ | New India Times

आज परिवहन विभाग मथुरा द्वारा 30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ संस्कार पब्लिक स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया मथुरा में किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में स्कूल के बच्चों के द्वारा सभी अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

मथुरा में 30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ | New India Times

सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर बृज यातायात एवं पर्यावरण जन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित जी ने कहा कि सड़क हादसे हमारी जागरूकता ना होने के कारण हो रहे हैं, हमें चाहिए कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें जिससे सड़क हादसे ना हों। सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा ने कहा कि इस 30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज 11 तारीख को इसका शुभारंभ किया जा रहा है। 12 तारीख को सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता लाने के लिए बस चालक परिचालक की की कार्यशाला के साथ सड़क सुरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ट्रैफिक पुलिस तथा डॉक्टर को सम्मानित करना रहेगा। 13 तारीख को चित्रकला प्रतियोगिता/ रंगोली तथा जिला स्कूल महान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन व 14 को अवकाश रहेगा। 15 जनवरी को कॉलेज के विद्यार्थियों के माध्यम से रोड सेफ्टी को प्रमोट किये जाने के साथ वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 16 तारीख को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस मिलकर सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, मोबाइल फोन, इयरफोन को लेकर जागरूक करेंगे और 17 तारीख को इस सुरक्षा सप्ताह का किया समापन किया जाएगा।

मथुरा में 30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ | New India Times

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि आज युवाओं को जागरूक होना पड़ेगा क्योंकि सड़क हादसों में हर साल सबसे अधिक युवाओं की मौत हो रही है। युवाओं को चाहिए कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के मुख्य महासचिव मनीष दयाल ने कहा कि हमारी समिति पिछले 9 वर्षों से सड़क हादसों को लेकर काम कर रही है और हमारा भी प्रयास इसी तरह का है कि सड़क हादसे कम से कम हों, इसी को लेकर हम समय-समय पर लोगों के लिए जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

मथुरा में 30 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ | New India Times

संस्कार पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा कि आज का दिन हमारे स्कूल के लिए गौरव का दिन है, ऐसे पुनीत कार्य के लिए परिवहन विभाग मथुरा ने हमारे स्कूल को चुना है इसके लिए उन्होंने एआरटीओ परिवर्तन मनोज मिश्रा के साथ परिवहन विभाग को धन्यवाद दिया। शुभारंभ कार्यक्रम में के दौरान संस्कार पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश सिंघल के द्वारा सभी अतिथियों का दुपट्टा बुके देकर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए साथ ही उन्होंने स्कूल के बच्चों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.