भारत सेवा न्यास ने मथुरा की मलिन बस्ती में कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को वितरित किए पाठ्य सामग्री व वस्त्र | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास ने मथुरा की मलिन बस्ती में कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को वितरित किए पाठ्य सामग्री व वस्त्र | New India Times

भारत सेवा न्यास के प्रकल्प भारत भविष्य के तहत मथुरा के गोपाल नगर स्थित मलिन बस्ती में बच्चों को पाठ्य सामग्री तथा सैकड़ों गर्म वस्त्र वितरित किए।

भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र पाण्डव ने बताया कि भारत सेवा न्यास द्वारा गरीब मलिन बस्तियों में जाकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को स्वास्थ्य रहने के तरीकों के बारे में बताया गया साथ ही वहां पर उपस्थित उनके अभिभावकों को कार्यशाला के माध्यम से सरकार द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में बताया तथा गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए पाठ्य सामग्री एवं गर्म वस्त्र वितरित किए। श्री पाण्डव ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम भारत सेवा न्यास समय-समय पर करता रहता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष रुस्तम सिंह लोधी ने कहा कि भारत सेवा न्यास का उद्देश्य लोगों की सेवा करना है और उसी के तहत न्यास अपना कार्य कर रहा है। इस समय बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है और तमाम ऐसे लोग हैं जिनके पास गर्म वस्त्र नहीं हैं और वह ठंड से अपना बचाव नहीं कर पा रहे हैं, उन्हीं गरीब असहाय निर्धन लोगों के लिए इस तरह के आयोजन भारत सेवा न्यास पिछले 15 दोनों से विभिन्न जगहों पर लगातार कर रहा है।

प्रदेश महामंत्री अनुराग पांडे जी ने कहा कि सैकड़ों बच्चों को पढ़ने लिखने के लिए कुछ किताबें, कॉपियां, पेंसिल आदि का वितरण किया तथा बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार अपने आप को स्वच्छ रखा जा सकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रूस्तम सिंह लोधी, प्रदेश महामंत्री अनुराग पांडे महामंत्री संजीव चौधरी, महानगर महामंत्री राजेश सारस्वत, गजेंद्र चौधरी, पृथ्वीराज सिंह, रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.